अमाल मलिक के तान्या मित्तल के लिए बिगड़े बोल

0
49

अमाल मलिक के तान्या मित्तल के लिए बिगड़े बोल
‘यू केन लव हर, यू केन हेट हर, बट यू कांट इग्नोर हर’, ये कहावत अगर बिग बॉस 19 के किसी सदस्य पर फिट बैठती है, तो वह तान्या मित्तल हैं। पहले दिन से लेकर फिनाले के करीब पहुंचने तक, तान्या मित्तल बिग बॉस के घर में किसी न किसी कारणवश चर्चा में बनी हुई हैं। कभी उन्हें बाहर से आकर कोई रोस्ट करता है, तो कभी अपनों से ही उन्हें धोखा मिल जाता है।

बीते वीकेंड के वार में घर में उनके सबसे करीबी दोस्त रहे अमाल मलिक ने तो उन्हें बहन तक कह दिया था। तान्या को इस बात का बुरा लगा, लेकिन उन्होंने अपने मन को समझाते हुए सिंगर को भाई बना लिया। अब हाल ही में अमाल का एक वीडियो धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस पूरी तरह से शॉक्ड में हैं, क्योंकि इस क्लिप में सिंगर तान्या के लिए इतनी खराब बातें कर रहे हैं, जो फैंस ने सोचा भी नहीं था।

अमाल ने कहा-अब हम काटेंगे इसको
सिंगर अमाल मलिक के इस वायरल वीडियो को बिग बॉस 19 के एक फैन ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में अमाल अपने दोस्त शहबाज से तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की बिचिंग कर रहे हैं। वह उनसे कहते हैं, “बनावटी इंसान, यहीं पर इसको काटेंगे रुक, कुत्ता बना देंगे। हम बहुत डेंजर लोग हैं भाई, घर के बाहर भी पकड़ लेंगे”।

अमाल मलिक को फैंस ने बताया दोगला
तान्या मित्तल के खिलाफ अमाल मलिक की ये बातें सुनकर और वीडियो देखकर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक यूजर ने लिखा, “अमाल मलिक इस सीजन का सबसे बेकार कंटेस्टेंट है। सिर्फ नेपोटिज्म और बायस्ड शो होने की वजह से हर हफ्ते मेकर्स इसकी इमेज व्हाइट वॉश करते हैं”।

Send Your News & Articles on Whatsapp 7222961124

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here