सियासत में शालीनता का पल:दिग्विजय ने कैलाश को कहा साहसी, बोले— काश!और भी ऐसे होते

0
33

सियासत में शालीनता का पल:दिग्विजय ने कैलाश को कहा साहसी, बोले— काश!और भी ऐसे होते
मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा में अपने कार्यकाल की सराहना किए जाने पर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आभार जताया है। उन्होंने विजयवर्गीय को साहसी बताते हुए कहा कि आज के राजनीतिक माहौल में ऐसी निष्पक्ष तारीफ दुर्लभ है।

तारीफ के लिए चाहिए साहस
दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि राजनीतिक प्रतिशोध के इस दौर में किसी विरोधी नेता के कामों की प्रशंसा करना आसान नहीं होता। यह वही कर सकता है, जो खुले विचारों वाला और साहसी हो। उन्होंने इस टिप्पणी के लिए विजयवर्गीय को धन्यवाद दिया।

काश! और भी ऐसे नेता होते
पूर्व मुख्यमंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि काश, उनकी और अन्य पार्टियों में भी कुछ और नेता ऐसे होते, जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सच को स्वीकार कर सकें।

विधानसभा के विशेष सत्र में हुई सराहना
मध्य प्रदेश विधानसभा के 70 वर्ष पूरे होने पर गत बुधवार को विशेष सत्र आयोजित किया गया था। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मप्र में अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल और प्रदेश के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की।

गिनाईं थी दिग्विजय के कार्यकाल की उपलब्धियां
विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना और कोलार जल परियोजना दिग्विजय सिंह की देन हैं। उन्होंने बाणसागर परियोजना को गति देने और इंदौर में आईआईएम की स्थापना में भी दिग्विजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

Send Your News & Articles on Whatsapp 7222961124

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here