डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात

0
27

डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने बातचीत के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें. दोनों नेताओं के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया. हालांकि ट्रंप ने कई बार कहा है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही ट्रेड डील पर मुहर लगने वाली है.

अभी तक ट्रेड डील पर नहीं बनी बात
भारत और अमेरिका मार्च 2025 से ट्रेड डील पर बात कर रहे हैं. पिछले साल अगस्त से अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगाया है, जो किसी भी देश पर लगाए गए उच्चतम टैरिफ में से एक है. इसमें 25 फीसदी टैरिफ टैरिफ रूस तेल खरीदने को लेकर लगाया गया है.

भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (1 फरवरी 2026) को दावा किया कि भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. उन्होंने कहा कि यह कदम वेनेजुएला में हुए कानूनी सुधारों के बाद उठाया गया है. हाल के वर्षों में भारत ने रियायती दरों पर रूसी कच्चे तेल की खरीद में बढ़ोतरी की है, जिससे रूस भारत के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया है.

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर रेयर मिनरल्स सप्लाई चेन पर वाशिंगटन के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को रवाना हुए. जयशंकर की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसे दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच संबंधों में आई गिरावट के बाद स्थिति को सुधारने के अवसर के तौर पर देखा जा रहा है.

इसके अलावा मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव समाप्त कराने संबंधी ट्रंप के दावे और अमेरिका की नई इमिग्रेशन नीति सहित कई अन्य मुद्दे के कारण भी संबंधों पर असर पड़ा है.

Send Your News & Articles on Whatsapp 7222961124

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here