बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई मध्य प्रदेश में ठिठुरन

0
44

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई मध्य प्रदेश में ठिठुरन
ध्य प्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत मिलने वाली है। आज से मौसम में फिर बदलाव आने वाला है जिससे तापमान में वृद्धि होगी और शीतलहर का असर कम होगा ।बुधवार को 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।इधर, 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय होने जा रहा है।मंगलवार को राजगढ़ सबसे ठंडा दर्ज किया गया। यहां पारा 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

कई स्कूलों के समय में बदलाव

बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, अशोकनगर, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा सतना, उमरिया, छिंदवाड़ा,सागर, शहडोल, झाबुआ, रीवा, देवास, ग्वालियर, अनूपपुर और मंडला के नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, आज कोमोरियन और निकटवर्ती क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र अवस्थित है और इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान और अधिक स्पष्ट होने की प्रबल संभावना है।आज बुधवार से ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी, जिससे शीतलहर से राहत मिलेगी। हालांकि रात में ठंड बरकरार रहेगी।

मंगलवार को कहां कैसा रहा मौसम

18 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ सबसे सर्द रहा, जहां पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
भोपाल में 8.2 डिग्री, इंदौर में 7.7 डिग्री, पचमढ़ी में 6.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और जबलपुर में रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
भोपाल, विदिशा, सीहोर, धार, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रीवा, शहडोल, जबलपुर, छतरपुर, अनूपपुर, शिवपुरी और बैतूल जिलों में शीत लहर का प्रभाव रहा। राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिलों में तीव्र शीत लहर दर्ज की गई।

Send Your News & Articles on Whatsapp 7222961124

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here