मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय संचालन समिति का गठन

0
45

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय संचालन समिति का गठन
पीएम सेतु प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड ITIs के तहत हब और स्पोक मॉडल में प्रदेश की औधोगिक प्रशिक्षण संस्थाओं को आधुनिक उद्योग-उन्मुख एवं परिणाम आधारित प्रशिक्षण संस्थानों में रूपांतरित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय संचालन समिति का गठन किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार समिति में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, वित्त, औधोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव स्कूल शिक्षा/उच्च शिक्षा विभाग, प्रमुख सचिव/सचिव, श्रम, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता निदेशालय, भोपाल, आयुक्त रोजगार, रोजगार संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल, उद्योग प्रतिनिधि (एक अथवा दो प्रतिनिधि) (उद्योग एसोसिएशन द्वारा नामित), मान्यता प्राप्त संस्थान के शैक्षनिक व्यावसायिक प्रशिक्षण विशेषज्ञ (एक प्रतिनिधि) समिति मे सदस्य होंगे। संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश, जबलपुर को सदस्य/सचिव बनाया गया है।

उद्योग के प्रतिनिधि तथा मान्यता प्राप्त संस्थान के शैक्षणिक व्यावसायिक प्रशिक्षण विशेषज्ञ का नामांकन समन्वय से अनुमोदन प्राप्त कर तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा पृथक से किया जायेगा।

Send Your News & Articles on Whatsapp 7222961124

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here